Type Here to Get Search Results !

बक्सवाहा में भगवान लवकुश जयंती को लेकर कुशवाहा समाज की बैठक

 भगवान लवकुश जयंती को लेकर कुशवाहा समाज की बैठक, 31 अगस्त को होगा वार्षिक महोत्स

 बक्सवाहा। भगवान लवकुश जयंती के वार्षिक महोत्सव की तैयारियों एवं आयोजन की रूपरेखा को लेकर कुशवाहा समाज बक्सवाहा की बैठक प्राचीन मठ स्थान पर आयोजित की गई। बैठक में समाज के लोगों ने जयंती समारोह के आयोजन सहित विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की।


 31 अगस्त 2026 को भगवान लवकुश जयंती मनाने का निर्णय लिया गया।
 इस दौरान जयंती समारोह की तैयारियों, कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और समाज की सहभागिता को लेकर विचार-विमर्श किया गया।बैठक में समाज को नशामुक्त बनाने को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। नशे के सेवन को रोकने के उद्देश्य से समाज में नशे पर सामाजिक बंदिश लगाने तथा निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने वालों के लिए आर्थिक दंड का प्रावधान किए जाने पर सहमति बनी।

समाज के सदस्यों ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखना और उन्हें शिक्षा, संस्कार एवं सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना समाज की प्राथमिकता है। बैठक में समाज की एकता, सामाजिक सुधार तथा समाजहित से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

बैठक के अंत में सभी समाजजनों से भगवान लवकुश जयंती के वार्षिक महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग करने और अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.