Type Here to Get Search Results !

बकस्वाहा के सुनवाहा में पुस्तकालय का शुभारंभ, शिक्षा और ज्ञान को बढ़ावा देने की अनूठी पहल

 बकस्वाहा क्षेत्र के सुनवाहा में पुस्तकालय का शुभारंभ, शिक्षा की अलख जगाने की अनूठी पहल

सुनवाहा। शिक्षा और ज्ञान के प्रसार की दिशा में ग्राम सुनवाहा में एक प्रेरणादायी पहल की शुरुआत हुई। यहां ‘स्व. केशर देवी फुआ जी जैन स्मृति पुस्तकालय’ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा। बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने इस सामाजिक एवं शैक्षणिक पहल का स्वागत करते हुए इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य सौगात बताया।


कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम के पूर्व शिक्षक स्वर्गीय श्री ताराचंद जी मासाब की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। उपस्थित लोगों ने शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।


इस अवसर पर सिंघई कंछेदीलाल-शीलन देवी पारमार्थिक ट्रस्ट द्वारा पुस्तकालय के विकास के लिए 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई। ग्रामीणों ने ट्रस्ट के इस सहयोग की मुक्त कंठ से सराहना की।


ग्रामीणों ने कहा कि यह पुस्तकालय बच्चों, युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए ज्ञान का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। साथ ही, गांव में पढ़ने-लिखने की संस्कृति को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने में भी यह पुस्तकालय महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.