लोगों को लुभा रहा है गढ़ोही का जलप्रपात
बक्सवाहा। बुंदेलखंड में अनेक पर्यटन स्थल ऐसे हैं जिन्हें अगरबेहतरी के साथ संवारा जाये तो पर्यटकों की भीड़ बढ़ाई जा सकती हैं। बक्सवाहा क्षेत्र के गढ़ोही स्थित जलप्रपात प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। बक्सवाहा मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर गढ़ोही अंतर्गत आने वाले इस जलप्रपात में पर्वत श्रृंखलाओं से होती हुई जल की धार नीचे खाई में गिरती है। जिसका सौंदर्यपूर्ण दृश्य लोगों को मोहित करता है। बारिश के मौसम में ख़ासकर यह जलप्रपात खिल उठता है। जिसके दुर्गम रास्तों को तय कर सैकड़ों की संख्या में लोग, सौंदर्य को निहारने पहुँचते है। अगर इस स्थल के पहुँच मार्ग को सुदृढ़ कर आवश्यक रूप से विकसित किया जाये तो निश्चित रूप से इधर पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। पर्यटकों के आने से क्षेत्र में बाहरी पैसा आयेगा जो स्थानीय दुकानदार और व्यवसाइयों की आय भी बढ़ायेगा।
इनका कहना है कि...
"गढ़ोही जलप्रपात का सौंदर्य बाकई अद्भुत है. जिसका जल्द ही सुनियोजित तरीके से विकास किया जाएगा। गढ़ोही जलप्रपात के उद्धार के लिए मैं स्वयं कलेक्टर महोदय को पत्र लिखकर क्षेत्र विकास की चर्चा करूंगा।"
कुं. प्रद्युम्न सिंह लोधी, विधायक बड़ामलहरा
H na jkannn