खजुराहो के मंशा पूरन दुर्गा मंदिर मै असंख्य पार्थिव शिवलिंग का हो रहा निर्माण
संवाददाता : गनेश रैकवार
खजुराहो/ सावन के पवित्र माह में क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिये खजुराहो विद्याधर कॉलोनी स्थित मां मंशापूरण दुर्गा मंदिर में असंख्य पार्थिव शिवलिंग का निर्माण का निर्माण कराया जा रहा है ।
नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू अवस्थी ने समस्त क्षेत्रवासियों को असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम के लिये आमंत्रित किया । मीडिया के माध्यम से नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू अवस्थी के द्वारा बताया गया है कि नगर परिषद खजुराहो का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है जिसके उपलक्ष्य में , खजुराहो के क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि हेतू असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण कराया जा रहा है। शिवलिंग निर्माण 10 अगस्त से प्रारंभ हुआ जिसमें 16 अगस्त को विशाल भंडारे का आयोजन होगा जिसमें खजुराहो के समस्त क्षेत्रवासी सादर आमंत्रित किए गए है।


H na jkannn