आज प्रारंभ होगी ऐतिहासिक प्रभु श्रीराम कथा पूर्व निकलेगी कलश यात्रा
दमोह। सुबह 9 बजें से निकलेगी भव्य कलश यात्रा एक बजें से श्री बागेश्वर पीठाधीश्वर के मुखारबिंद से होगी श्री रामकथा की रस वर्षा पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज का हुआ आगमन दमोह स्थानीय पुलिस होमगार्ड ग्राउंड पर 24 दिसंबर से 1 जनवरी तक आयोजित होने वाली श्री राम कथा के प्रथम दिन आज शनिवार सुबह 9 बजें भव्य कलश या़त्रा निकाली जावेगी कथा संयोजक अजय टंडन ने बताया कि कलश यात्रा का शुभारंभ आशीर्वाद गार्डन से होगा जो हद्य स्थल घंटाघर, बस स्टेण्ड, किल्लाई नाका से होती हुई होमगार्ड ग्राउंड पहुंचेगी। शोभायात्रा में महिलाएं सिर पर कलश रखकर चलेगी। शोभायात्रा में घुड़बग्गी, दिवारी, नृत्य, गरवा नृत्य, संगीतमय भजन, गाती टोलियां, आकर्षक बैंड पार्टियां, हाथी, घोड़ा शामिल रहेगें।
दोपहर 1 बजे शरू होगी श्री राम कथा
परम पूज्य बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पूजनीय गुरूवर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज के मुखारविंद से दोपहर ठीक 1 बजे से होमगार्ड मैदान पर श्री राम कथा भक्तों को श्रवण कराई जाएगी।
200 महिला सेवादार देंगी सेवा
प्रवचन स्थल पर अलग अलग क्षेत्रों की करीब 200 से अधिक युवितयां सेवाएं देने के लिए तत्पर तैयार है शुक्रवार दोपहर करीब 200 से अधिक महिला सेवादार कथा स्थल पहुंची जहां पर महिला समिति संयोजक पारूल टंडन व सुषमा सिंह ठाकुर ने महिला सेवादारों को आवश्यक निर्देश दिये। महिलाओं की करीब 50,000 से अधिक भीड़ को देखते हुए करीब 200 से अधिक महिला सेवादारों को पंडाल में सेवा में लगाया गया है जो महिलाओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध कराएगें। इस दौरान कथा संयोजक अजय टंडन ने भी विभिन्न आवश्यक निर्देश महिला सेवादारों को दिये।
प्रशासनिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण
कथा स्थल पर एडिशनल एसपी शिवकुमार सिंह, एसडीएम गगन बिसेन, प्रभारी सीएसपी भावना सिंह दांगी सहित अन्य अधिकारियों ने पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया इस दौरान शोभा यात्रा के रूट चार्ट को एक देखा साथ ही कृष्णा हाइट से कथा स्थल तक आने वाले रास्ते का भी निरीक्षण किया जहां पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई।
H na jkannn