Type Here to Get Search Results !

Patharia news today - महिला की गलत इंजेक्शन लगाने से मौत

 दो बार छापामार कार्यवाही अस्पताल भी सील हुई अब फिर एक महिला की गलत इंजेक्शन लगाने से मौत :                                                                                                                                                        :आरोप




पथरिया

संवाददाता | निरपत सेन 

नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में झोलाछाप डाक्टरों की संख्‍या बढ़ती जा रही है। यहां ऐसे डाक्टर मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। शिकायत के बाद भी स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अधिकारी कार्रवाई नहीं करते। एक झोलाछाप के चलते एक महिला की मौत हो गई।
पथरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मेहलवारा की एक महिला को सर्दी खांसी होने पर उसके परिजन पथरिया दमोह रोड पर स्थित एक निजी क्लीनिक डॉक्टर नंदलाल पटेल के यहां इलाज करने पहुंचे थे वहां पटेल के द्वारा इंजेक्शन लगाने के उपरांत महिला की तबीयत बिगड़ने पर उसे दमोह जिला चिकित्सालय रेफर किया गया यहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया है परिजनों ने डॉक्टर पटेल पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। 

झोलाछाप डाक्टर कर रहे जान से खिलवाड़ :
पथरिया नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में झोलाछाप डाक्टरों की बाढ़ आई हुई है। फर्जी डाक्टर मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इनके पास कोई डिग्री होती है तो कोई इलाज करते हैं कई जगह देखने में आता है लोग कोई भी छोटी-मोटी डिग्री हासिल कर डॉक्टर बन जाते हैं और अंग्रेजी दवाइयां और इंजेक्शन का भी इस्तेमाल कर मरीजों के साथ जान से खिलवाड़ कर रहे हैं कई बार इनकी शिकायत में भी होती हैं लेकिन अधिकारी पल्ला झाड़ लेते हैं और यह अपनी दुकानदारी खुलेआम फर्जी तरीके से चलाते रहते हैं और ग्रामीण क्षेत्रों के आए हुए मरीज इनके शिकार हो जाते हैं

शिकायत के बाद चिकित्सा अधिकारी खानापूर्ति कर पल्ला झाड़ लेते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। मेहलवारा निवासी महिला पुष्पा कुर्मी सर्दी खांसी होने पर पथरिया दमोह रोड स्थित डॉक्टर पटेल की क्लीनिक पर इलाज के लिए ले जाया गया था जहां डॉक्टर के द्वारा गलत इंजेक्शन लगाने से उसकी मौत का मामला सामने आया है


आरोप है कि -  डाक्टर ने महिला को इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। जिस वजह से परिजन महिला को जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों के द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया गया। महिला की मौत पर स्वजन में कोहराम मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कर महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया मौत के बाद स्वजन का रो रोकर बुरा हाल है। वही जब इस मामले की जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ सीबीएमओ डॉ ई मिंज को दी गई तो उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा एक दो बार अस्पताल में छापामार कार्यवाही की गई है अस्पताल सील भी की गई है लेकिन ताज्जुब की बात यह है कि जब छापामार कार्यवाही होती है अस्पताल सील कर दी जाती है तो वह फिर से संचालित कैसे होने लगती है क्या इस बात की जानकारी अधिकारियों को नहीं लगती और यदि लगती है तो फिर कार्यवाही क्यों नहीं की जाती क्यों किसी अगले व्यक्ति की मौत का इंतजार स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों द्वारा किया जाता है हालांकि जो भी हो अब देखना होगा कि उक्त मामले को संज्ञान में लेते हुए उच्च अधकारियों द्वारा नंदलाल पटेल पर क्या कार्यवाही की जाती है। 

इनका कहना है :- 

मेरे द्वारा उक्त डॉक्टर के क्लीनिक पर दो बार छापेमारी कार्यवाही की गई है अस्पताल भी सील की गई है अब यह ताजा मामला संज्ञान में आया है दिखवाता हूं हालांकि मेरे पहले भी डॉक्टर बरोनिया द्वारा भी एक बार छापामार कार्यवाही उक्त डॉक्टर के यहां की गई थी उस पर एफआईआर . भी दर्ज हुई थी न्यायालय में केस भी चल रहा है अब इसके आगे क्या कर सकते हैं।

 सीबीएमओ डॉक्टर ई. मिंज. पथरिया 

अगर ऐसा है तो मैं टीम को भेजकर चेक करवा लेता हूं अगर बिना रजिस्ट्रेशन के कोई भी क्लीनिक चलता पाया जाता है तो कार्यवाही की जाएगी

एस कृष्ण चैतन्य कलेक्टर दमोह 





Add- 

📺📺 खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे 

        👉👉👉 9754632794

लोक समीक्षा प्रतिनिधि  |  प्रिंस तिवारी 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.