अखिल भारतीय पुजारी महासंघ द्वारा उज्जैन में महाकुंभ का आयोजन ।
लोक समीक्षा :- राकेश बंजारा
![]() |
लोक समीक्षा उज्जैन |
उज्जैन। अभा० पुजारी महासंघ द्वारा आज सामाजिक न्यास परिसर में महाकुंभ का आयोजन किया गया है।इसमें पूरे देश से शामिल होने के । अभा पुजारी महासंघ द्वारा आज सामाजिक न्यास परिसर में महाकुंभ का आयोजन लिए पुजारी आए हैं। महाकुंभ में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री भी पहुंचे। इसके पहले चारधाम मंदिर से महासंघ ने महारैली निकाली जो सामाजिक न्याय परिसर पहुंची तथा महाकुंभ शुरू हुआ। इसमें मंदिरों और पुजारियों की समस्याओं पर चिंतन किया जा रहा है।
- देश के विभिन्न क्षेत्रों के पुजारी पहुंचे उज्जैन |
अखिल भारतीय पुजारी महासंघ द्वारा आज पुजारी महाकुंभ व महारैली का आयोजन किया जा रहा है। पुजारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पुजारी ने बताया कि महाकुंभ व महारैली में देश-प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के हजारों पुजारी शामिल होने आए हैं। महाकुंभ का आरंभ आज सुबह महारैली के साथ चारधाम मंदिर से प्रारंभ हुआ। महारैली यहां से आरंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए आगररोड स्थित सामाजिक न्याय परिसर पहुंची और महाकुंभ के रूप में परिवर्तित हो गई।
- पुजारी परिवार की समस्याओं पर चर्चा |
उन्होंने बताया कि महाकुंभ व महारैली में अखिल भारतीय पुजारी महासंघ से जुड़े देश-प्रदेश के हजारों पुजारी परिवार अपनी समस्याओं पर चिंतन व मंथन कर रहे हैं। इसके अलावा भविष्य में समस्याओं को लेकर किस तरह से शासन-प्रशासन तक अपनी बात रखने व उनका हल निकलवाने जैसे प्रमुख विषयों पर चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा।
- मुख्यमंत्री ने शिवराज सिंह रहे मौजूद ।
पुजारियों के महाकुंभ में पुजारियों के अलावा संत-महंत भी शामिल हुए। पुजारियों के महाकुंभ में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी सुबह उज्जैन पहुंचे। यहां महासंघ की ओर से पुजारियों ने मंदिर सहित अन्य समस्याओं की बात मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।
H na jkannn