![]() |
लोक समीक्षा :- |
राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्य सचिव का दमोह आगमन, सुबह जिला स्तरीय श्री चालीसा पाठ झलोन के लिए होंगी रवाना।
लोक समीक्षा :- दमोह
संवाददाता - समग्र पाण्डेय
दमोह। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम के संयुक्त तत्वाधान में 24 घंटा के जिला स्तरीय दुर्गा चालीसा पाठ का भव्य आयोजन किया जा रहा है दुर्गा चालीसा पाठ का आयोजन जिले के तहसील तेंदूखेड़ा के झालौन में आयोजन किया जा रहा है जिसकी तैयारी 1 माह से संगठन के कार्यकर्ता दिन और रात करने में लगे हुए थे आयोजन दोपहर मंगलवार 11ः30 से शुरू हुआ जिसका समापन बुधवार 11ः30 पर होगा। जिला स्तरीय दुर्गा चालीसा पाठ में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शक्ति स्वरूपा बहन सिद्धाश्रम रत्न संध्या शुक्ला जी एवं भगवती मानव कल्याण संगठन के मुख्य सचिव आशीष शुक्ला राजू भैया जी का आगमन हो रहा है। बुधवार को दमोह सीमा में प्रवेश करते ही राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्य सचिव का आगमन होते ही संगठन के कार्यकर्ताओं ने टू व्हीलर फोर व्हीलर गाड़ियों से स्वागत के लिए पहुंचे ढोल नगाडे के साथ भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश तिवारी जी के घर पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया गया। बटियागढ़ से दमोह तक सभी धर्म प्रेमी जनता ने जगह-जगह स्वागत किया रात्रि विश्राम दमोह में हुआ सुबह 9ः30 बजे जालौन जिला स्तरीय चालीसा पाठ के लिए रवाना होगी जिसमें सैकड़ों टू व्हीलर फोर व्हीलर गाडियां साथ में रहेगी।
H na jkannn