Type Here to Get Search Results !

💥💥💥गौरव दिवस पर बक्सवाहा की गौरवशाली विरासत का हुआ सम्मान

   गौरव दिवस पर बक्सवाहा की गौरवशाली विरासत का हुआ सम्मान

बक्सवाहा। नगर परिषद बक्सवाहा द्वारा गौरव दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नगर की गौरवशाली विरासत, विकास कार्यों तथा समाजहित में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानपूर्वक याद किया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार सुनील कुमार, थाना प्रभारी प्रशांत सेन, प्राचार्य अरविंद तिवारी सहित विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले लोगों का सम्मान किया गया।


समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी, गणमान्य नागरिक एवं नगरवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बक्सवाहा के इतिहास, सामाजिक योगदान और नगर के विकास की दिशा में किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की गई।

स्व. गणेशी बाई खरे के योगदान को किया याद

समारोह में स्वर्गीय श्रीमती गणेशी बाई खरे को विशेष रूप से श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। उन्होंने नगरहित में अपनी निजी संपत्ति दान कर जनसेवा और त्याग का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया था। उनके इस योगदान को बक्सवाहा की गौरवशाली विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए उनके परिजन एवं सेवानिवृत्त शिक्षक अरुण खरे का सम्मान किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि स्व. गणेशी बाई खरे का त्याग, समर्पण और जनसेवा की भावना आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी। अतिथियों ने उनके सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में दिए गए योगदान की सराहना की।

विकास कार्यों से बदल रही नगर की तस्वीर


समारोह में बक्सवाहा में संचालित विभिन्न जनहितकारी विकास कार्यों का भी उल्लेख किया गया। इनमें हर घर नल-जल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, बस स्टैंड का सौंदर्यीकरण, स्टेडियम निर्माण, तालाबों का सौंदर्यीकरण, स्वच्छ भारत मिशन, सीसी सड़क एवं नाली निर्माण तथा एलईडी स्ट्रीट लाइट सहित अन्य कार्य शामिल हैं।

वक्ताओं ने कहा कि इन विकास कार्यों के माध्यम से बक्सवाहा नगर विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। साथ ही नागरिकों से विकास कार्यों में सहयोग करने और नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने की अपील की गई।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.