Type Here to Get Search Results !

संपूर्णता अभियान के तहत आकांक्षी ब्लॉक बकस्वाहा में कैंसर दिवस पर आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर ... ---

 संपूर्णता अभियान के तहत आकांक्षी ब्लॉक बकस्वाहा में कैंसर दिवस पर आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर  ...

---

बकस्वाहा।



नीति आयोग के संपूर्णता अभियान के तहत विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर  बुधवार,04 फरवरी  को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बकस्वाहा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का उद्घाटन श्री आशीष पाटिल (आईएएस), मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत बकस्वाहा एवं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सत्यम असाटी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

आयोजित स्वास्थ्य शिविर में कुल 108 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, वहीं 24 गर्भवती महिलाओं का भी चिकित्सकीय परीक्षण किया गया।

इस अवसर पर श्री आशीष पाटिल द्वारा निश्चय पोषण योजना के अंतर्गत 10 टीबी मरीजों को पोषण पोटली (फूड बास्केट) वितरित की गई, ताकि उपचार के साथ-साथ मरीजों को आवश्यक पोषण सहायता मिल सके।

कार्यक्रम के पश्चात सीईओ द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एनआरसी (NRC), लैब, ओपीडी एवं लेबर रूम का निरीक्षण किया गया तथा व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों को समय पर जांच एवं उपचार उपलब्ध कराना तथा कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.