मंगलवार रात हुई बारिश से कई वार्डों की जाम नालियों से कीचड़ निकल सड़कों पर फैला ---
Growandgrow369.फ़रवरी 03, 2026
0
नगर परिषद बकस्वाहा के सफाई दावों की खुली पोल. ---
मंगलवार रात हुई बारिश से कई वार्डों की जाम नालियों से कीचड़ निकल सड़कों पर फैला --- बकस्वाहा (छतरपुर)। नगर परिषद बकस्वाहा द्वारा किए जा रहे स्वच्छता के दावे बुधवार को ज़मीनी हकीकत में पूरी तरह फेल नजर आए। नगर के वार्ड क्षेत्रों में नालियों के जाम होने से गंदा पानी सड़कों पर बहता रहा, जिससे जगह-जगह कीचड़ और कचरे का अंबार लग गया। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि कच्ची-पक्की सड़कों पर गंदा पानी जमा है, जिसमें प्लास्टिक, कचरा और कीचड़ फैला हुआ है। हालात ऐसे हैं कि राहगीरों, स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर फिसलन के कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से यह स्थिति बनी है। बारिश या पानी के बहाव के साथ नालियां तुरंत जाम हो जाती हैं और सारा गंदा पानी सड़कों पर आ जाता है। इससे न केवल बदबू फैल रही है बल्कि मच्छरों के पनपने का भी खतरा बढ़ गया है, जो बीमारियों को न्योता दे रहा है। नगर परिषद स्वच्छता अभियान और साफ-सफाई पर लाखों रुपये खर्च करने का दावा करती है, लेकिन जमीनी तस्वीरें इन दावों की पोल खोल रही हैं। नागरिकों ने नगर परिषद से जल्द नालियों की सफाई कराने और स्थायी समाधान करने की मांग की है, ताकि लोगों को इस गंदगी और कीचड़ से राहत मिल सके।
जब इस विषय पर जानकारी लेने के लिए सीएमओ नेहा शर्मा से संपर्क करना चाहा तो फोन रिसीव नहीं हुआ.
(फोटो: सड़क पर फैला कीचड़ व कचरा, जाम नालियों से बहता गंदा पानी)
H na jkannn