Type Here to Get Search Results !

श्री 1008 पडरिया धाम में रैनबसेरा निर्माण कार्य का भूमीपूजन

 *श्री 1008 पड़रिया धाम में  बनेगा रैन बसेरा , भक्तो को मिलेगी सुविधाएं*


 *महंत श्री 108  किशोर दास देव जू  महाराज के सानिध्य में खनिज मंत्री ने  किया भूमिपूजन*


*संवाददाता | प्रिंस तिवारी*

 शनिवार को छतरपुर जिले के बक्सवाहा से 4 किलोमीटर दूरी पर स्थित  प्रख्यात श्री  1008   पड़रिया धाम में   "  मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल योजनान्तर्गत " रैनबसेरा निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया ।



भूमिपूजन कार्यक्रम  में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश सरकार के खनिज एवम् श्रम विभाग  मंत्री  बृजेंद्र प्रताप सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम  अध्यक्ष एवम् बड़ा मलहरा विधानसभा से विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी , जनपद पंचायत अध्यक्ष रजनी मोती यादव , नगर पंचायत अध्यक्ष किरण बृजगोपाल सोनी , भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल सोनी  सहित एसडीएम राकेश शुक्ला , जनपद सीईओ हर्ष खरे इत्यादि लोग मौजूद  रहे ।



Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.