💢 महिदपुर के घोंसला मार्ग पर सडक हादसे में तीन घायल, रास्ते में अचानक घुस आया बंदर
: लोक समीक्षा:- संवाददाता राकेश बंजारा
![]() |
लोक समीक्षा:- महिदपुर |
![]() |
लोक समीक्षा:- महिदपुर |
- महिदपुर तहसील में बंदर - कारण सड़क हादसा
महिदपुर तहसील के घोंसला मार्ग पर तेज गति से जा रही एक बाईक में बंदर घुस गया। हादसे में बाईक पर सवार तीन लोग घायल हो गए है। जिनका उपचार चल रहा है। एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- बंदर के बीच - रास्ते में आने से हुई गाड़ी अनियंत्रित
: महिदपुर तहसील के घोंसला मार्ग पर मेहरबान चौधरी अपनी बाईक पर दो महिला रिश्तेदारों को बैठाकर डेलचीबुजुर्ग से बिसलखेडी जा रहे थे। तभी गांव काजीखेडी के पास बाईक के बीच में बंदर घुस गया। जिससे बाईक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाईक चालक मेहरबान चौधरी, महिला रेशम बाई और तारा बाई घायल हो गए।
- राहगीरों के सहयोग से पहुंचाया गया अस्पताल
आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल एंबुलैंस को सुचना दी। मौके पर पहुंची एंबलुैंस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया है। जहां पर तीनों का उपचार किया जा रहा है।
H na jkannn