💢 मोदी के जन्मदिवस पर महिदपुर नगर पालिका ने किया प्लाग रन का आयोजन, भाजयुमो ने शहर में किया पौधारोपण ।
लोक समीक्षा:- संवाददाता राकेश बंजारा
 |
| Narendra - modi |
- नगर पालिका परिषद ने किया प्लाग - रन का आयोजन :-
महिदपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर विभिन्न आयोजन हुए। नगर पालिका परिषद द्वारा इंडियन स्वच्छता लीग कार्यक्रम के तहत प्लाग रन का आयोजन किया गया।
- युवा मोर्चा ने किया पौधरोपण
वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पौधारोपण किया गया। इस दौरान बडी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजुद रहे।
समाचार - विस्तार
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को लेकर शहर में उत्साह देखने को मिला है। विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक संस्थाओं द्वारा शहर में आयोजन किया गया है। ऐसे में नगर पालिका परिषद् द्वारा प्लाग रन का आयोजन किया गया। शहर के शासकीय कॉलेज से प्लाग रन प्रारंभ हुआ। जिसमें कॉलेज के विद्यार्थी हाथो में ठेला लेकर कचरा उठाते हुए नजर आए। इसके अलावा जिन विद्यार्थी ने सबसे ज्यादा कचरा उठाया है। उसे पुरस्कार प्रदान किया गया है। इसके अलावा भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा भी शहर के नगर पालिका परिसर में पौधारोपण किया गया है। जिसमें भाजपा नेताओं ने सहभागिता की है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दीर्घायु की कामना की है।
H na jkannn