समष्टि अर्थशास्त्र की परिभाषा एवं अर्थ।
समष्टि अर्थशास्त्र, अर्थशास्त्र की वह शाखा है , जिसके अंतर्गत उन अर्थव्यवस्था की इकाइयों का अध्ययन किया जाता है जिनका संबंध संपूर्ण अर्थव्यवस्था से होता है। इसे मैक्रोइकोनॉमिक्स भी कहा जाता है जो ग्रीक भाषा के शब्द मैक्रोस से बना हुआ है जिसका अर्थ बड़ा या व्यापक होता है।
(1). प्रोफेसर बोल्डिंग के अनुसार समस्ती अर्थशास्त्र की परिभाषा?
प्रो. बौल्डिंग के अनुसार,"समष्टि अर्थशास्त्र वैयक्तिक इकाईयों का नही बल्कि उनके समूह का अध्ययन है| इसमें व्यक्तिगत आय के स्थान पर राष्ट्रिय आय,व्यक्तिगत कीमतों से स्थान पर सामान्य कीमत स्तर तथा व्यक्तिगत उत्पादन के स्थान पर राष्ट्रीय उत्पादन का अध्ययन किया जाता है|
![]() |
@shivam Shukla |
व्यष्टि और समष्टि अर्थशास्त्र के मध्य अंतर।।
@shivam Shukla |
व्यष्टि और समष्टि अर्थशास्त्र के बीच अंतर संबंध व्यष्टि और समष्टि अर्थशास्त्र किसी अर्थव्यवस्था के अध्ययन करने के दो अलग-अलग दृष्टिकोण हैं दोनों दृष्टिकोण में भिन्नता होने के कारण दोनों में पर्याप्त अंतर व्याप्त हैं परंतु अध्ययन के लिए एक दूसरे पर निर्भरता और उपयोगिता के कारण व्यष्टि और समष्टि अर्थशास्त्र आपस में घनिष्ठ रूप से अंतर संबंधित होते हैं।
व्यष्टि अर्थशास्त्र में छोटी आर्थिक इकाइयों या व्यक्तिगत मात्राओं का अध्ययन किया जाता है।तथा समष्टि अर्थशास्त्र इन्हीं छोटी आर्थिक इकाइयों या मात्राओं के समग्र योग का अध्ययन हैं ।
व्यष्टि अर्थशास्त्र का क्षेत्र व्यक्ति या फार्म होती हैं तथा समष्टि अर्थशास्त्र का क्षेत्र इन्हीं व्यक्ति और फर्म से मिलकर बने हुए समाज और राष्ट्र की अर्थव्यवस्था से होता है।
व्यष्टि में होने वाली समस्या समस्या को हम समष्टिअर्थशास्त्र की समस्या का निवारण समष्टि भावी समस्याओं परआधारित होता है जबकि समष्टि अर्थशास्त्र की समस्याओं के निवारण को व्यष्टि प्रभावित करता है।
व्यष्टि अर्थशास्त्र समष्टि अर्थशास्त्र की आधारशिला है।जिस प्रकार व्यक्तियों से मिलकर समाज का निर्माण होता है उसी प्रकार फर्मो से मिलकर उद्योगों और उद्योग से मिलकर अर्थव्यवस्था का निर्माण होता है।संपूर्ण अर्थव्यवस्था के अध्ययन के लिए सभी व्यक्तिक इकाइयों का अध्ययन आवश्यक है।
उक्त विश्लेषण से स्पष्ट है कि व्यष्टि तथा समष्टि अर्थशास्त्र एक दूसरे पर परस्पर घनिष्ठ रूप से संबंधित होते हैं तथा एक के पूर्ण अध्यन के लिऐ दूसरा उपयोगी होता है।
H na jkannn