पटवारी - कृषक विवाद के बाद थाने पहुंचा मामला
बक्सवाहा। बक्सवाहा तहसील अन्तर्गत आने वाले दरगुंवा पटवारी सुरेश कुमार यादव का बीते दिनों कृषकों से विवाद हो गया जिसके बाद मामला थाने पहुंचा है। बताया गया है कि दरगुंवा पटवारी बीते गुरुवार को तहसीलदार के आदेश पर सीमांकन कार्य हेतु कृषक बल्लूबाई अहिरवार के ग्राम क्वायल स्थित खेत पर गए थे, जहां मौके पर पहुंचे आरोपी कृषकों ने पटवारी के साथ अभद्रता करते हुए गाली गलौज की है और गलत सीमांकन करने पर मारने की धमकी भी दी है।
इस मामले के बाद पटवारी ने बीते शुक्रवार को बाजना पुलिस स्टेशन पहुंच कर ग्राम क्वायल के बलदेव यादव , जगदीश यादव, लक्ष्मण यादव व मुकेश यादव , राहुल यादव, भूरे यादव को आरोपी बनाकर कृषकों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कराया है इस मामले के बाद पटवारी अपनी सुरक्षा को लेकर आक्रोशित है तो वहीं आरोपी कृषक पटवारी द्वारा गलत सीमांकन करने की बात कह रहे हैं।
सभी 6 आरोपी कृषकों के ऊपर भारतीय दण्ड संहिता की धाराओं 34, 294, 332,353,506 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

H na jkannn