Type Here to Get Search Results !

महिदपुर में कृषि उपज मंडी के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हडताल जारी

 विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए किया प्रदर्शन

महिदपुर में कृषि उपज मंडी के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हडताल जारी



संवाददाता | राकेश बंजारा 

मध्यप्रदेश में कृषि उपज मंडी के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हडताल पर है। जिससे कृषि उपज मंडी का काम प्रभावित हो रहा है। ऐसे में महिदपुर में भी संयुक्त संघर्ष मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के आव्हान पर कृषि उपज मंडी के कर्मचारियों द्वारा विभिन्न मांगों के निराकरण को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। साथ ही नारेबाजी भी की गई है।


: महिदपुर कृषि उपज मंडी के कर्मचारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के स्वर्ण जयंति कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा 4 अगस्त 2023 को मंडी समिति के कर्मचारियों के आमलियन की घोषणा की गई थी। लेकिन सरकार द्वारा अब तक आदेश जारी नहीं किया गया है। ऐसे में संयुक्त संघर्ष मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के आव्हान पर कृषि उपज मंडी के कर्मचारियों द्वारा विभिन्न मांगों के निराकरण को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। साथ ही सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन हो रहा है। कर्मचारियों ने नारेबाजी भी की है। साथ ही आदेश जारी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हडताल जारी रहेगी। इस दौरान बडी संख्या में मंडी के कर्मचारी और अधिकारी मौजुद रहे। 


बाईट : जितेन्द्र शर्मा, कर्मचारी, कृषि उपज मंडी महिदपुर


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.