Type Here to Get Search Results !

जिलाध्यक्ष के सानिध्य में युवा मोर्चा मंडल नरसिंहगढ़ एवम् मंडल बटियागड़ में बैठक संपन्न ।

जिलाध्यक्ष के सानिध्य में युवा मोर्चा मंडल नरसिंहगढ़ एवं मंडल बटियागढ़ में बैठक संपन्न। 

 विवेकानंद जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में आयोजित मैराथन दौड़ की तैयारी हेतु युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दमोह द्वारा ली गई मंडलों की बैठक।

संवाददाता | नीरज ठाकुर 

बटियागढ़ । भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर संपूर्ण मध्यप्रदेश में स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस पर जिले के सभी मंडलों में मैराथन दौड़ के आयोजन हेतु भाजपा युवा मोर्चा दमोह के जिला अध्यक्ष भरत यादव पथरिया विधानसभा के प्रवास पर रहे। जहां मंडल नरसिंहगढ़ एवं मंडल बटियागढ़ में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान युवा मोर्चा के आगामी कार्यक्रम मैराथन दौड़ जो कि स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस पर युवा मोर्चा मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित की गई है, के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा स्रोत है। और भारतीय जनता पार्टी विवेकानंद जी के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाती है। 

मंडल की बैठक में आगामी कार्यक्रम की विस्तृत रूप रेखा तैयार की गई एवं मंडल के सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। कि मैराथन दौड़ के कार्यक्रम को मिलकर सफल बनाना है बैठक में भारतीय जनता पार्टी बटियागढ़ मंडल अध्यक्ष कपिल शुक्ला, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भारत यादव, युवा मोर्चा जिला मंत्री सीमांत चौरसिया, जिला कार्यालय मंत्री प्रीतम पटेल, जिला मीडिया प्रभारी राहुल जैन साथ रहे एवं युवा मोर्चा मंडल नरसिंहगढ़ से मंडल अध्यक्ष विपिन चौबे, मंडल पदाधिकारियों के साथ बटियागढ़ युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंकित राजपूत मंडल पदाधिकारियों के साथ उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.