Type Here to Get Search Results !

Uma express news | उमा एक्सप्रेस न्यूज संपादक - मन्नू लाल रैकवार | mannu lal raikwar

सैकड़ों की तादाद में नेशनल हाईवे पर हर रात विश्राम करने आती है गौ माता*                                             

नेशनल हाईवे पर बैठी गायों की ओर नहीं जाता किसी का भी ध्यान।            

उमा एक्सप्रेस न्यूज |                                                  


UMA-EXPRESS. News


UMA-EXPRESS. News

छतरपुर। शहर के नजदीक से निकली खजुराहो - झांसी फोर लाइन पर कुछ गौ माताओं की स्थिति इस तरह है। महोबा रोड स्थित नेशनल हाईवे पर सैकड़ों की तादाद में गाय रोज रात के समय विश्राम करने के लिए आती है इसी वजह से फोरलेन से निकलने  वाले वाहनों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कभी-कभी तो वाहनों की चपेट में आने से कई गौमाता मौत की नींद सो जाती हैं। इस तरह के समाचार छतरपुर के कई समाचार पत्रों ने प्रकाशित किए हैं लेकिन इस और ना तो जिला प्रशासन का ध्यान जाता है और ना ही किसी गौ भक्तों का। आखिर गौमाता जाएं तो जाएं कहां। शहर के अंदर तो कई नेताओं द्वारा अपनी राजनीति को चमकाने के लिए गौ भक्ति के संदेश  दिए जाते हैं लेकिन फोरलेन पर सैकड़ों की तादाद में विश्राम कर रही गायों को कोई देखने नहीं आता इसी वजह से वह सड़क हादसों की शिकार हो जाती हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि कई गौ भक्त और नेता तथा अन्य लोग अपने जन्मदिन पर  नेशनल हाईवे पर केक काटने के लिए भी आते हैं लेकिन उनका भी रोड पर बैठी गायों पर ध्यान नहीं जाता है। अगर समय रहते जिला प्रशासन द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जाएगा तो एक और तो गौ माता लंपी वायरस  से मौत की शिकार हो रही है तो वहीं दूसरी ओर फोरलेन पर बैठी गाय सड़क हादसे की शिकार होती जा रही है।                                               *उमा एक्सप्रेस न्यूज़ पेपर छतरपुर*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.