Type Here to Get Search Results !

छतरपुर कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने एसडीएम राहुल सिलड़िया के साथ किया बिजावर क्षेत्र भ्रमण।

छतरपुर कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने एसडीएम राहुल सिलड़िया के साथ किया बिजावर क्षेत्र भ्रमण।

संवाददाता :- प्रिंस तिवारी 






कलेक्टर श्री @grsandeepias ने आज दूरस्थ बिजावर क्षेत्र के किशनगढ़, झरकुवा, बिहवारा, पलकौंहा, ढोढन का भ्रमण किया। 
 
ग्रामीणों से की चर्चा, समस्याओं के निदान हेतु समयबद्ध कैम्प लगेंगे

दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिये स्थानीय स्तर पर लगेंगे शिविर।

कलेक्टर एवं अधिकारियों ने ग्राम किशनगढ़, पलकौंहा और ढोढन का सघन रूप से भ्रमण किया और ग्रामीणों से उनकी समस्याएं जानी। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को वन क्षेत्र में लोगों के आने वाले पशुओं की स्थिति में समन्वय बनाते हुये आर्दश व्यवहार करने पर जोर दिया।

कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरत पर एम्बुलेंस पहुंचाने के निर्देश दिये। ग्रामीणों ने उनके ग्राम में पहली बार कलेक्टर एवं जिले अधिकारियों के भ्रमण पर आने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

कलेक्टर ने पेयजल समस्या के निदान हेतु पीएचई विभाग को ग्राम का विजिट करने कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये। युवाओं ने कलेक्टर से की गई चर्चा में बताया कि शाला में गणित विषय का टीचर नहीं है, कलेक्टर ने बीईओ को टीचर की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये।

ग्राम ढोढन में ऊर्जा के वैकल्पित श्रोत के लिये सोलर पैनल सहित विद्युत सोलर पम्प लगाने के लिये समयबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर ने किशनगढ़ तालाब को पुष्कर सरोवर में सम्मिलित कर तालाब के उन्नयन करने का ग्राम पंचायत सरपंच-सचिव को निर्देश दिया।

ग्राम के सार्वजनिक शौचालय प्याऊ की साफ-सफाई का निर्देश दिया। ग्रामवासियों से मिलकर उन्हें स्वच्छता कर समय पर चुकाने की अपील की।
कलेक्टर ने बस स्टैंड के लिए कम स्थान के मद्देनजर बस स्टैंड को अन्यत्र स्थापित करने हेतु प्रस्ताव तैयार करने हेतु निर्देश दिये।

ग्राम झरकुवा-बिहवारा प्रस्तावित सोलर पावर प्लांट हेतु भूमि का अवलोकन किया। कलेक्टर ने रह गए ग्रामीणों के आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड बनाने पर जोर दिया।


  लोक समीक्षा की ऐसी ही अपडेट पाने के लिए फॉलो करे संपर्क करे 9754632794 धन्यवाद।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.